फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कों के डबल्स मुकाबले में अरविंद्र और कार्तिक बने चैंपियन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 06:17 PM IST

विद्युत नगर में मंगलवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले कराए गए। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में भाग लिया। अंडर-17 में लड़कों के डबल्स मुकाबले में अरविंद्र मलिक और कार्तिक सिंह चैंपियन बने। इसी प्रकार अंडर-15 में लड़कों के सिंगल मुकाबले में समर्थ भारद्वाज प्रथम, सिद्वार्थ बेनीवाल द्वितीय, आरीफ और आरोन तृतीय रहे। वहीं, अंडर-15 में लड़कों के डबल्स मुकाबले में आरीफ और सिद्वार्थ चैंपियन बने। प्रवीण सिंह और सूर्यांशकांत द्वितीय रहे। अब विजेता खिलाड़ी हिसार के ही विद्युत नगर के बैडमिंटन हॉल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। जल्द ही प्रतियोगिता की तिथि घोषित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें