फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची ज्योति

शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 04:59 PM IST

विद्युत नगर में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार दोपहर को लड़कियों के क्वार्टर फाइनल और लड़कों के प्री क्वार्टर मुकाबले खेले गए। शाम को सेमीफाइल मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल मुकाबले में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ी हिसार में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। जल्द ही चैंपियनशिप की तारीख घोषित होगी। सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लड़कियों में अंडर-15 में ज्योति, भाविका, अंदिता और लक्षिता ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसी प्रकार अंडर-17 में अराध्या, ज्योति और दित्या ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, लड़कों में अंडर-13 में अदविक अरोडा, श्रयांश, फ्रेंक और समर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें