फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, शहरवासी भी मैदान में उतरे

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 02:07 PM IST

भाखड़ा पेयजल लाइन का कार्य जल्दी पूरा करके शहर में पेयजल की कमी दूर करने की मांग को लेकर शहरवासियों ने जिला सचिवालय में सीटीएम हिमांशु चौहान को ज्ञापन सौंपा। शहरवासियों का कहना है कि चानौत गांव के ग्रामीण पिछले 17 दिनों से पेयजल की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन से उनके गांव को भी पानी का कनेक्शन दिया जाए। जबकि यह लाइन शहर के लिए है। शहर के लोगों का कहना है कि हांसी स्वयं लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा है और शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। ऐसे में शहर के लिए बनाई गई पाइपलाइन से गांवों को कनेक्शन देना उचित नहीं होगा। सरदार कृष्ण इलावादी ने बताया कि ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग है कि ग्रामीणों को अलग से पेयजल लाइन उपलब्ध करवाई जाए, लेकिन शहर की पाइपलाइन से किसी भी कीमत पर कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि शहर पहले ही प्यासा है, ऐसे में शहर के हिस्से का पानी किसी और को नहीं दिया जा सकता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें