फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में चर्च में यीशु दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ,रात 10 बजे तक खुला रहेगा चर्च

नवीन दलाल Updated Wed, 25 Dec 2024 01:58 PM IST

क्रिसमिस पर्व को लेकर सेंट थॉमस चर्च में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरु हो गए था। इसाई धर्म के लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। चर्च में आने वाले श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाकर यीशु के समक्ष प्रार्थना की। चर्च में रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए चर्च खुला रहेगा।। चर्च को स्टार, फूलों और गुब्बारों से सजाकर भव्य रूप दिया गया है। श्रद्धालु चर्च के बाहर गुलाब के फूल व अन्य सामग्री खरीदते रहे। चर्च के सीनियर मेंबर प्रेम मसीह ने बताया कि चर्च में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके है। चर्च के अंदर और बाहर पुलिस तैनात है। चर्च में लगे कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।।क्रिसमस पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। बच्चों ने सांता क्लाॅज की टोपी से लेकर ड्रेस खरीदी। वहीं, क्रिसमस ट्री की भी खूब बिक्री हुई। बुधवार को चर्च में दिन-भर स्कूलों के बच्चों का आना-जाना लगा रहा। विद्याथियों को झाकियों से रूबरू करवाया गया। उन्हें चर्च के बारे में बताया गया। स्कूल टीचरों ने झांकियों के साथ बच्चों की फोटो मोबाइल में कैद की। वहीं, युवा झांकियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। सभी झांकियां तैयार, रंग-बिरंगी लाइटों से नहाया चर्च चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी तैयार की गई है। वहीं, पहली बार सांता क्लाॅज की रेंडियर की भी झांकी देखने को मिलेगी। बुधवार को रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। पर्व को लेकर चर्च में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें