फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में तारकोल व लेबर न मिलने के कारण हांसी तोशाम रोड का निर्माण कार्य अटका

हांसी-तोशाम रोड को नया बनाने के लिए करीब 5 महीने पहले तो तोड़ दिया गया था। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। निर्माण कार्य बीच में रुका है। जिससे आमजन परेशान हैं। निर्माण करवाने वाले लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तारकोल व लेबर न मिलने के कारण रोड के निर्माण में देरी हो रही है। करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड का निर्माण कार्य करीब पांच महीने पहले शुरु हुआ था। निर्माण के चलते वाहनों को दूसरे रूटों पर डायवर्ट भी किया हुआ है। निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों को पिछले कई सालों से बदहाल हालत में पड़ी इस सड़क की हालत सुधरने की जगी थी। लेकिन सड़क तोड़ने के बाद काम अधर में लटक गया। अब हालत यह है कि सड़क पर चलना लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है। आने-जाने वाले लोगों पर दिनभर धूल और मिट्टी की बारिश हो रही है। खासकर बाइक सवारों को उड़ती धूल के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तोड़ी गई सड़क पर पड़ी बजरी के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे है। नियमों के मुताबिक जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक सड़क पर सुबह-शाम पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए ताकि धूल न उड़े। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। अभी बारिश का भी सीजन शुरू होने वाला है। तब ओर ज्यादा दिक्कत होने वाली है। पिछले सप्ताह शुरु हुआ फोरलेन कार्य तोशाम चुंगी से तोशाम रोड को फोरलेन करने का काम शुरु हो गया है। नहर तक इस रोड को फोरलेन कर सीसी रोड बनाया जाएगा। यहां पर पहले से बनी हुई सीसी रोड को तोड़ा जा रहा है। जिसके बाद यहां पर रोड बनाने का कार्य शुरु होगा। वहीं इस रोड पर आने वाले दो नहर के पुल को भी चौड़ा किया जाएगा। हर रोज इस रोड से आना-जाना पड़ता है। करीब 6 महीने पहले सड़क को नया बनाने के नाम पर तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया। रोड पर धूल बारिश की तरह लोगों पर बरस रही है। खासकर बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।- बंटी, हांसी निवासी, राहगीर। सड़क का तोड़ा गया मलबा इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उड़ती धूल का असर अब खेतों तक पहुंच रहा है। कई बार वाहन चालक असंतुलित होकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।- राममेहर, किसान। तोड़े गए रोड पर उड़ रही धूल से हर कोई परेशान है। विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।- अनिल कुमार, दुकानदार। काम शुरु करवा दिया था। लेकिन अब काम रुका है। हम मानते हैं कि इस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य में देरी के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला तारकोल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है और दूसरा कारण लेबर की कमी। विभाग की ओर से सड़क पर सुबह और शाम दोनों समय पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। ताकि लोगों को उड़ती धूल से राहत मिल सके। काम नवंबर तक पूरा होना है। लेकिन अगस्त तक इस रोड का निर्माण कार्य पूरा कर देंगे।- सौरभ चौहान, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें