दिल्ली रोड बरसाती नाले का काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। एजेंसी की मानें तो दो हफ्ते में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली रोड बरसाती नाले का करीब 600 मीटर हिस्सा फिर से बनाया जा रहा है। मगर पिछले दिनों वन विभाग ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। विभाग का कहना था कि बीएंडआर ने काम शुरू करने से पहले उनसे अनुमति नहीं ली। पुराने नाले की जगह बनाया जा रहा है नया नाला जिस समय दिल्ली रोड बरसाती नाले का निर्माण किया गया था, उस समय इसका कुछ हिस्सा बनाया नहीं गया था, बल्कि पुराने नाले में ही इसे जोड़ दिया जाए गया था। पुराना नाला पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। इस हिस्से में हर साल पानी निकासी की समस्या रहती है। इस कारण से हर साल मानसून में इस रोड पर जल भराव की समस्या आती है। इसे देखते हुए बी एंड आर्मी इस अंडरग्राउंड वाले हिस्से की जगह नया नाला बनाने का फैसला किया। नाले की सफाई की नहीं ली सुध इस बार दिल्ली रोड बरसाती नाले की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। अब मानसून आने में दो माह का समय बचा है, लेकिन अभी तक निगम ने इसकी सफाई की सुध नहीं ली है।