फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा से नारनौंद में कांग्रेस विधायक की दूरी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 04:04 PM IST

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा वीरवार को हिसार जिले में पहुंची। यात्रा ने जींद जिले से नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव बास में प्रवेश किया। नारनौंद से कांग्रेस का विधायक होने के बाद भी यात्रा में विधायक शामिल नहीं हुए। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सद्भावना यात्रा से दूरी बनाए रखी। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि एडीजीपी रैंक के अधिकारी और एक एएसआई की आत्महत्या ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन दोनों मामलों की न्यायिक जांच किसी सिटिंग या रिटायर्ड जज से करानी चाहिए। यात्रा के बारहवें दिन बास गांव की अनाज मंडी में यात्रा का स्वागत किया गया। कांग्रेस का हाथ भाईचारे के साथ काफी देर तक गूंजते रहे। यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में 36 बिरादरी के भाईचारे को तोड़ने का काम किया है।लोगों को अपने हक को समझना होगा। भाजपा की नीतियों को समझना होगा। युवाओं को सोशल मीडिया और व्हाटस एप ग्रुप तक सीमित किया जा रहा है। उनकी सोचा को सी और डी ग्रेड की नौकरियों के लिए तक के लिए सीमित किया जा रहा है। युवाओं से सूचनाओं के स्रोत छीने जा रहे हैं। सही व सटीक सूचनाओं की बजाए प्रोपेगेंडा न्यूज दिखाई जा रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें