फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी में विश्रामगृह, कैफेटेरिया और हॉस्टल भवनों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को हड़प्पा सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी में पुरातात्विक स्थलों पर जाकर उत्खनन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 20 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित तीन बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्राम गृह भवन, हॉस्टल, कैफेटेरिया का लोकार्पण किया। राखीगढ़ी गांव में शोध के लिएआने वाले देश-विदेश से विद्यार्थी व शिक्षकों के रहने के लिए हॉस्टल व रेस्ट हाउस के बनने से इन विद्यार्थियों को रहने व खाने की अब कोई दिक्कत नहीं रहेगी। सीएम ने कहा कि उत्खनन के दौरान जो वस्तुएं मिली है उन सभी को संग्रहालय भवन में रखा जाएगा ताकि हड़प्पा कालीन समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में अधिक से अधिक लोग जानकारी प्राप्त कर सकें। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ,संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल,हरियाणा प्रदेश के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा , पीडबल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें