फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी : पहली ही बारिश में डूबी शहर की सड़कें, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

सुधीर शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 07:04 PM IST

हांसी में कुछ देर की बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य सड़कें और कई सार्वजनिक स्थान जलमग्न हो गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हर साल सामने आने वाली इस समस्या के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। हांसी में आज हुई बारिश के बाद शहर के बस स्टैंड, एसडी महिला कॉलेज रोड, बाबा श्याम मंदिर रोड, उमरा गेट और अनाज मंडी की मुख्य सड़क सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश रुकने के काफी देर बाद भी सड़कों पर पानी जमा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। रमेश कुमार खुराना का कहना है कि जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई जगह वाहन चालक धीमी गति से पानी के बीच से गुजरते दिखाई दिए, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी में होकर निकलना पड़ा। बाजारों और मुख्य मार्गों पर पानी भरने से लोगों की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। तेलूराम जांगड़ा स्थानीय निवासी का कहना है कि हर बारिश के बाद शहर में यही हालात बन जाते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही। लोगों ने मांग की है कि बरसात से पहले नालों और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके। कुछ घंटों की बारिश ने एक बार फिर हांसी की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन इलाकों में हर साल जलभराव होता है, वहां इस बार भी हालात नहीं बदले। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें