हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम’ गीत की शानदार प्रस्तुति भी दी।