फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बसपा कार्यकर्ताओं ने मनीषा के लिए सड़कों पर निकाला पैदल मार्च

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भिवानी की मनीषा की मौत को लेकर सोमवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। बसपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर के नेतृत्व में दादरी,भिवानी,जींद,हिसार ,फतेहाबाद और सिरसा के कार्यकर्ता क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। बसपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर पुलिस ने लघु सचिवालय के गेट बंद कर दिए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के गेट बारिश के बीच करीब दो घंटे तक धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में नीले रंग के झंडों को थामे रखा। लघु सचिवालय के गेट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि प्रदेश में दलित, पिछड़े और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बसपा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। हरियाणा में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। आरएसएस के इशारे पर बीजेपी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है। हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महंगी शिक्षा व्यवस्था और पत्रकारों पर दर्ज हो रहे झूठे मुकदमे सरकार की नाकामी और बौखलाहट को उजागर करते हैं। प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि आम जन पर बिना कसूर के बरसाई गई लाठियों का समय आने पर हिसाब लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें