फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नए कलेक्टर रेट लागू होने से पहले तहसील कार्यालय में उमड़ी भीड़

नए कलेक्टर रेट लागू होने से पहले सोमवार को तहसील कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे। सुबह साढ़े 8 बजे से ही लोग तहसील कार्यालय पहुंचने लगे थे। सुबह 9 बजे कार्यालय तो खुला लेकिन रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे कुछ देर तक काम होने के बाद 10 से 11 बजे तक सर्वर डाउन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिसार जिले में हिसार, बरवाला, उकलाना, आदमपुर, अग्रोहा, बालसमंद ,हांसी ,नारनौंद,बास में रजिस्ट्री होती हैं। जिसमें रोजाना करीब 600 टोकन जारी होते हैं। हिसार तहसील में सबसे अधिक करीब 150 टोकन जारी होते हैं। टोकन लेने के बाद दस दिन में किसी भी दिन रजिस्ट्री कराने आ सकते हैं। इस महीने में रजिस्ट्री के लिए 30 मार्च आखिरी दिन है। मंगलवार 31 मार्च को महाबीर जयंती के चलते अवकाश है। इसके चलते रजिस्ट्री के लिए टोकन ले चुके सैकड़ों लोग रजिस्ट्री के लिए पहुंचे। जिस कारण तहसील कार्यालय में सुबह से ही भीड़ लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें