फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एथलेटिक्स किड्स चैंपियनशिप आयोजित, 100 मीटर रेस में रश्मी ने मारी बाजी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 04:22 PM IST

एथलेटिक्स हिसार की ओर से गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के महाराणा प्रताप स्टेडियम में दूसरी जिला एथलेटिक्स किड्स चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप में जिले से करीब 250 बच्चों ने दमखम दिखाया। एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के परिणाम में अंडर-8 में 80 मीटर रेस में प्रथम भार्गव, द्वितीय प्रियांशु और तृतीय प्रिंस रहा। अंडर-12 में 100 मीटर रेस में प्रथम रश्मी, द्वितीय खुशी और तृतीय हिमानी रही। लांग जंप में प्रथम दिपांशी, द्वितीय बिशु और तृतीय अवनी रही। अंडर-10 आयु वर्ग में प्रथम लक्षिता, द्वितीय अमानत और तृतीय अंशू रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें