फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सीएमओ परिसर के वाटर कूलर में न मिला पानी न शौचालय दुरुस्त, चेयरपर्सन बोले-99 फीसदी संतुष्ट

हरियाणा विधानसभा की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विषयक समिति ने शनिवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में दोपहर साढ़े 12 बजे निरीक्षण किया। समिति चेयरपर्सन व मुख्य सचेतक राम कुमार कश्यप के साथ हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, सढ़ोरा से विधायक रेणु बाला गुप्ता, सोनीपत के बरोदा से विधायक इंदु राज सिंह नरवाल, गुहला से विधायक देवेंद्र हंस के अलावा डीजी हेल्थ डॉ. मनीष बंसल मौजूद रहे। विधानसभा समिति के सदस्यों सहित डीजी हेल्थ ने डेढ़ घंटे तक अस्पताल में सुविधाओं से लेकर मानकों को जांचा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ परिसर के वाटर कूलर में उपरोक्त टीम को पानी नहीं मिला। जिसे देखकर टीम ने डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लता को फटकार लगाते हुए सुविधाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। समिति ने शौचालयों-रेफरल सिस्टम, कंडम टीबी अस्पताल, स्कूल हेल्थ व चिकित्सकों की कमी को लेकर अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई। जिस पर उपरोक्त टीम ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी। इतनी अव्यवस्थाओं को देखने के बावजूद विधानसभा समिति के चेयरपर्सन ने अस्पताल प्रशासन को 99 फीसदी अंक दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें