हिसार के फतेह चंद महिला महाविद्यालय में आज से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनआर बिश्नोई ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इस दौरान विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा, जिसमें आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर रघुवीर सिंह शिरकत करेंगे।