फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार लुवास में ऑल इंडिया वाइस-चांसलर वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में तीन दिवसीय ऑल इंडिया वाइस-चांसलर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. राजा शेखर वुंडरू के दिशा-निर्देशन में यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की जा रही है। देशभर की 13 विश्वविद्यालयों की टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया है। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सज्जन सिहाग ने टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कोर समिति सहित अन्य सभी समितियों के अध्यक्ष, संयोजक और सदस्य उपस्थित रहे। पहली बार लुवास कर रहा है मेजबानी डॉ. सिहाग ने बताया कि यह पहली बार है जब लुवास इस प्रतिष्ठित वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागी टीमों के आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की पूरी तैयारी कर ली है, जिससे टूर्नामेंट का आयोजन सुचारू रूप से हो सके। शुभारंभ कार्यक्रम में सह-छात्र कल्याण निदेशक डॉ. डीएस बिढान, डिप्टी रजिस्ट्रार विकास खरब, वरिष्ठ वैज्ञानिक, खेल प्रभारी, विभागाध्यक्ष और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें