फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कैंट मार्केट में निगम ने चलाया पीला पंजा, अतिक्रमण को लेकर की कार्रवाई

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 03:34 PM IST

नगर निगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को कैंट के सामने स्थित मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त डाॅ. प्रदीप हुड्डा मौजूद रहे। इस संबंध में टीम ने मंगलवार को मार्केट में मुनादी भी करवाई थी। निगम की टीम ने हिसार कैंट से सातरोड़ गांव की ओर जाने वाले रोड़ पर यह अभियान चलाया। जिसमें जेसीबी मशीन से दुकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़े। यह सड़क अतिक्रमण हटाने के बाद अब करीब 40 फीट चौड़ी नजर आ रही है। बता दें इस इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन रहने के जाम की समस्या बनती है। सातरोड़ स्थित यार्ड में सेना का सामान उतरता है। जिसे ट्रकों के जरिए कैंट में लाया जाता है। इसके अलावा रेलवे के सभी रैक से खाद, गेंहू यहां पर लोड-अपलोड किया जाता है। दुकानाें के बाहर अतिक्रमण के चलते इस सड़क पर सबसे अधिक जाम लगता है। इसके पहले टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। इसकी शुरुआत पुरानी सब्जी मंडी चौक से सैनियान स्कूल के आस-पास के क्षेत्र में की। मिली शिकायतों के आधार पर सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद टीम ने राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। टीम ने आजाद नगर से भी अतिक्रमण हटाया। तहबाजारी ईंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान सिरसा चुंगी से जिन्दल पुल तक रोड का निरीक्षण किया गया, लेकिन कहीं अतिक्रमण नहीं मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें