फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत जल आंदोलन पर प्रशासन सख्त, 31 नामजद समेत कई पर केस दर्ज

शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 04:55 PM IST

गांव चानौत में सोमवार को पेयजल लाइन उखाड़ने का प्रयास करने व रोड जाम करने को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दो मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासन का आरोप है कि धरने पर बैठे लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बिछाई गई भाखड़ा पेयजल लाइन को उखाड़ने, सड़क जाम करने की कोशिश करने और बिजली का खंभा उखाड़कर मुख्य सड़क पर रखने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। पहले मामले में पुलिस ने 31 नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें मुख्य रूप से धरने का संचालन करने वाले अनुप चानौत, गांव के पूर्व सरपंच सत्यवान, मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु, बिंदु हुड्डा सहित कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में तीन नामजद सहित 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर सोमवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें