फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हिसार पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी को सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथी का मोबाइल फोन चोरी करने के संदेह में एक युवक को मौत के घाट उतारने व उसके हाथ बांधकर लाश को हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक पर फेंकने के सनसनीखेज मामले को हिसार जीआरपी पुलिस ने सात माह बाद ट्रेस आउट किया है। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को यूपी के चाकूबाज शातिर बदमाश को पकड़ा है। आरोपी ने जीआरपी टीम की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। वह पंजाब से अपने दोस्त के साथ हिसार आया तो रात के समय ट्रेन में उसके साथी का मोबाइल चोरी हो गया था। ट्रेन में उनके पास ही सीट पर सो रहे एक युवक पर संदेह हुआ तो उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद कपड़े से गला घोंटकर मार डाला। बाद में उसके हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक कर फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें