फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एसी बस में करें हिसार से शिमला तक का सफर, किराया मात्र 758 रुपये

शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 03:37 PM IST

चंडीगढ़ -शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें शिमला के लिए भी एसी बस की सुविधा मिलेगी। वीरवार से रोजाना सुबह 9.55 बजे हिसार से एसी बस रवाना होगी। बस शाम को करीब सात बजे शिमला पहुंचेंगी। हिसार से शिमला का किराया 758 रुपये है। यात्रियाें को हिसार से सिरसा, हिसार से गुरुग्राम, हिसार से चंडीगढ़ के लिए बस मिलेगी। एक बस सुबह साढ़े चार बजे सिरसा के लिए चलाई जाएगी। दो बस चंडीगढ़ के लिए चलेगी। इनमें से एक बस सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक तो दूसरी दोपहर 12 बजे रवाना होगी। एक बस सुबह 6 बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। हिसार डिपो को पिछले माह 6 एसी बसें मिली थी। अभी तक पासिंग नहीं होने के कारण यात्रियों को बसों की सुविधा नहीं मिल रही थी। मगर अब गुरुवार से यात्रियों को शिमला, गुुरुग्राम, चंडीगढ़ और सिरसा के लिए एसी बस की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। एसी बस में हिसार से चंडीगढ़ का किराया 450 रुपये है। वहीं, अभी तक गुरुग्राम के लिए एक भी एसी बस की सुविधा नहीं थी। यात्री इस रूट पर बस चलाने की मांग उठा रहे थे। अब हिसार डिपो में कुल 17 एसी बसें हो चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें