फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आदमपुर पहुंचे पूर्व सीएम मनोहरलाल, कांग्रेस पर साधा निशाना

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 08:51 PM IST

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहरलाल आदमपुर में जनसभा में डैमेज कंट्रोल करते दिखे। उन्होंने मंच से चौधरी भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई की खूब तारीफ की। मंच पर पहुंचने से पहले चौधरी भजनलाल के स्मृति स्थल पर पहुंच कर नमन किया। मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चौधरी भजनलाल ने इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा की। उनके सेवा भाव को कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2004 में चौधरी भजनलाल के साथ धोखा हुआ। चौधरी भजनलाल को सीएम बनाने के लिए जनता ने कांग्रेस को जिताया। भजनलाल की बजाए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुर्सी हथिया ली। उन्होंने कहा सावधान रहो, कांग्रेस से सावधान रहो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें