फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: साउथ बाईपास पर चलती कार में लगी आग, दमकल की एक गाड़ी ने पाया काबू

शहर के साउथ बाईपास पर मंगलवार शाम को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर आजाद नगर दमकल केंद्र से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझने तक पूरी कार जल चुकी थी। न्यू मॉडल टाउन निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसकी सेक्टर 16-17 में दुकान है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह कार में अपने बेटे जश्नदीप के साथ घर जा रहे थे। जब वह साउथ बाईपास पर पहुंचे तो अचानक कार के बोनट में से धुआं निकलने लगा। यह देखकर उन्होंने तुरंत कार रोक ली और कार से बाहर निकल आए। जैसे ही उन्होंने कार का बोनट खोला तो आग भड़क गई। इस पर उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। हालांकि 15 से 20 मिनट में उनकी गाड़ी 90 प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें