फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के सिंघवा गांव में खेत से किसान का सिंघवा अवस्था में शव बरामद

हांसी के गांव सिंघवा में उस समय सनसनी फैल गई। जब खेत में एक किसान का गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दो दिन से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि हांसी के गांव सिंघवा में खेत में एक किसान का गली-सड़ी हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय दो दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह खेत के पास लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव की हालत अधिक खराब होने के कारण डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मृतक के परिजन अश्वनी कुमार के अनुसार अजय दो दिन पहले घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी सदानंद का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें