फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: धर्म के नाम पर राशन देने के लिए कार्ड बनाने के नाम पर लाखों की ठगी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:28 PM IST

शहर के कृष्णा नगर में श्री खाटू श्याम सेवा परिवार ( डिपो ) 100 रुपये की पर्ची काटकर राशन देने नाम पर धर्म की दुकान चलाए जाने का मामला उजागर हुआ है। गरीब महिलाओं से 100-100 रुपये लेकर कार्ड बनाए जाने का खेल चल रहा था। गरीब लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई है। मामला उजागर होने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं ने बवाल किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गरीब लोगों के साथ भगवान के नाम पर धोखाधड़ी कर बड़ा मजाक भी किया गया गया है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करें। अर्बन एस्टेट पुलिस टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां डिपो पर मौजूद एक महिला कम्प्यूटर आपरेटर चुपके से निकल गई। पुलिस ने दुकान पर ताला जड़ दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें