फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में दुकान पर बातों में उलझाकर महिलाओं ने चुराए कपड़े, सीसीटीवी में वारदात कैद

फतेहाबाद शहर के राजीव गांधी पार्क के पास स्थित कपड़े के एक शोरूम में शातिर महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार महिला को बातों में उलझाकर महिलाएं कपड़े चुराकर ले गईं। दुकान में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है। मामले के मुताबिक राजीव गांधी पार्क के पास स्थित कपड़ों का हेतल फैशन हब के नाम से शोरूम है। शोरूम संचालक तरुण ने बताया कि मंगलवार शाम को पहले दो महिलाएं खरीदारी के लिए आईं और फिर दो महिलाएं और आ गईं। इस दौरान दो महिलाओं की गोद में बच्चे थे और दो महिलाएं आगे खड़ी होकर पत्नी को बातों में उलझा लिया और सूट देखने लगी। पत्नी जब सूट दिखाने लगी तो पीछे बच्चे को लेकर खड़ी महिला ने चद्दर में कपड़े छिपाए लिए और फिर दुकान से चले गए। करीब पांच से छह सूट चुराकर ले गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें