फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बाबा बूटा बस्ती इलाके में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 01:54 PM IST

शहर के बाबा बूटा बस्ती इलाके में वृद्ध महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के मुंह पर चोट के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शहर पुलिस की टीम थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में जांच कर रही है। मृतक महिला की बेटी रमिया ने बताया कि उसकी माता कई वर्षों से अपने बेटे राहुल के साथ रहती थी। सुबह के समय उसने गेट नहीं खोला तो परिजन मकान की छत के रास्ते नीचे उतरकर देखा तो संतरों मृत पड़ी थी। महिला के बेटे राहुल पर नशे के कारण हत्या करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें