टोहाना के अग्रवाल सभा के प्रधान चुनाव को लेकर प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हो गई। 11 सदस्य चुनाव प्रबंधन कमेटी द्वारा प्रकिया करवाई गई जिसके तहत मतदान किया जा रहा है। चुनाव कमेटी से दया प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल सभा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सुरेंद्र काला, कृष्ण बंसल और राजीव गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है। इस चुनाव में सभा के 439 वोटर वेटिंग में भाग ले रहे है।