फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में लाखों की चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार

भट्टूकलां पुलिस ने एक घर से लाखों की चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सोनू पुत्र जोगिन्द्र व सुखविन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी भट्टूकलां के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।     थाना भट्टूकलां प्रभारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 7 जून को भट्टू मण्डी निवासी महिला मोहिनी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात चोर रात को उसके मकान में घुस गए और वहां से सोने की अंगूठियां, सोने की चैन, एक जोड़ी ईयररिंग, दो जोड़ी चांदी की पांजेब, 60 हजार रुपये कैश, 500 रियाल दुबई करंसी आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच अधिकारी पीएसआई जगतपाल ने आरोपियों बारे अहम सुराग जुटाते हुए दो युवकों को रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें