खैरी रोड पर 28 मार्च को किसान हंसराज कंबोज से दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचाने गए आरोपियों की पहचान भूना के वार्ड नंबर 7 निवासी कर्ण उर्फ अजय और अनमोल उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। खिलौना नुमा पिस्तौल से दिया वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि लूट की वारदात में असली नहीं, बल्कि खिलौना नुमा पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। वारदात के बाद आरोपियों ने बैजलपुर गांव स्थित शिव भोले मंदिर के पास झाड़ियों में इसे फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। लूटी हुई राशि नशे में उड़ा दी लूट के दौरान किसान से छीने गए 5000 रुपये दोनों बदमाशों ने नशे में खर्च कर दिए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और वारदात के बाद उन्होंने सारा पैसा नशा खरीदने में उड़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज से हुई गिरफ्तारी कार्यवाहक थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।