फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: निपुण बनाने के लिए 560 शिक्षकों के बैच का पहला चरण शुरू, गर्मियों की छुट्टियों में पांच दिन लेंगे प्रशिक्षण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 05:17 PM IST

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण को शुरू कर दिया। जिले के 6 खंडों में प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए है। इसको लेकर 40-40 शिक्षकों का बैच बनाया गया है। जिले के करीब डेढ़ हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसको लेकर 560 शिक्षकों पहला चरण शुरू हो गया है। फतेहाबाद खंड में प्रशिक्षण को लेकर पांच बैच बनाए गए है। ये प्रशिक्षण शिक्षकों को टोहाना खंड को छोडकऱ बाकि जगहों पर मॉडल संस्कृति स्कूलों में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई और एफएलएन के कोडिनेटर धर्मपाल गोस्वामी ने फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीईओ ने शिक्षकों को बताया कि वह कैसे खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ा सकते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें