शहर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा शहर में संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत दुकानदारों को विभिन्न नियमों की जानकारी दी गई। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर के मुख्य रोड जमालपुर रोड, अग्रसेन चौक, घंटाघर चौक, लक्कड़ मार्केट, सैनी चौक, रेलवे रोड तक सभी दुकानदारों को नियमों बारे जागरुक किया। इस दौरान जिन दुकानों में नौकर रखे गए है उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाना, चौकीदार की व्यवस्था करना, रोड पर अतिक्रम न करना सहित विभिन्न नियमों को लेकर जागरूक करते हुए नोटिस जारी किए ताकि आमजन के सहयोग से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।