फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना की तीन 3 बेटियों ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

मेहनत और अनुशासन का फल मीठा होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया है शहर के मेडिकल इन्क्लेव स्थित राहुल एकेडमी की तीन बेटियों ने। जेईई एडवांस 2026 में शानदार रैंक लाकर इन्होंने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे टोहाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफलता की खबर मिलते ही एकेडमी में जश्न का माहौल बन गया। एकेडमी पहुंचने पर तीनों छात्राओं व उनके अभिभावकों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। किस बेटी ने क्या रैंक पाई टोहाना शहर की मन्नत ने 98.42 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 3950 हासिल की। पंजाब के गांव मनियाना की नवप्रीत कौर 96.96 पर्सेंटाइल के साथ 3377 रैंक पर रहीं। वहीं टोहाना के गांव दमकोरा की नसीब कौर ने 97.36 पर्सेंटाइल के साथ 5365 रैंक प्राप्त की। तीनों का लक्ष्य कंप्यूटर साइंस ब्रांच से आईआईटी में दाखिला लेकर देश-विदेश में नाम कमाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें