फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बारिश और सिवरेज का पानी लीकेज होने से धंसा मकान, बुजुर्ग महिला हुई घायल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 03:12 PM IST

शहर के किला मोहल्ला एरिया में बारिश का पानी व सीवरेज का पानी मकान की नींव में जाने से मकान का अगला हिस्सा धंस गया जिससे मकान में रहने वाली विधवा बुजुर्ग महिला घायल हो गई और उसके सिर पर चोट लगी है। बुजुर्ग महिला अकेली रहती है, उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उसके मकान में हुए नुकसान की भरपाई हो सके। महिला के अनुसार वह पानी भरने के लिए खड़ी थी अचानक से अगला हिस्सा धंस गया और उसके सिर में चोट लगी है। सूचना पाकर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रमेश मेहता ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वॉर्ड में जो सिवरेज बनाए गए हैं उनका अंदर से लिप्पाई का कार्य नहीं किया गया जिसके चलते सिवरेज का पानी मकान की नींव में चला गया और बारिश होने के चलते यह मकान का अगला हिस्सा धंस गया है। इस हादसे के कारण बुजुर्ग महिला को चोट लगी है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से महिला की मदद करने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें