नंदीशाला टोहाना में हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। अधिक जानकारी देते हुए नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य भारतीय तीज त्योहारों व मेलो को पुनः जीवित करना ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहे व भागदौड़ भरी जिंदगी में से कुछ पल अपने लिए भी दे सके इसके साथ साथ वृद्ध सेवा सम्मान व एक पेड़ बुजुर्गों के नाम मुहिम से भी लोगो को प्रकृति व संस्कार से जोड़ना है । श्री सैनी ने कहा कि इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में टोहाना रत्न डॉ शिव सचदेवा ,पार्षद संजय सपड़ा ,पार्षद ललित मोहन पहुंचे और तीज मेले का शुभारंभ किया । धर्मपाल सैनी ने बताया कि इस मेले में झूला झूलने के साथ साथ महिलाओ के अनेक खेल हुए जिनमे उन्होंने भाग लिया । इस मेले का मुख्य आकर्षण 10 साल से 80 साल की महिलाएं रही जिन्होंने तीज के अवसर पर परंपरागत गीत गाये व नृत्य किया। मेले की शुरुआत औरतों ने सावन के गीत गाकर की। इसके बाद महिलाओ व बच्चों ने भी झूला झूले व हरयाणवी गीत गए महिलाओं ने .मीठी तो करदे मां कोथली, पपीहा बोले बाग में, जीजा तू काला में गोरी घनी, मेरी ए मां के पांच पुत्तर थे , उड़ जाइये रे कबूतर, बिरड लड़गी आदि गीतों पर नृत्य किए इसके बाद महिलाओं के लिए खेलो का आयोजन किया गया बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों ने निशाना लगाना, धागों में मोती पिरोना, बास्केट में गेंद डालना व डांस आदि किए। हरियाणवी गीतों पर मेले में आए पति पत्नी देवर भाभी, सास बहू ने डांस किया।