फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सीनियर ड्रग कंट्रोलर की टीम ने शहर में की छापेमार कार्रवाई

नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jan 2026 02:34 PM IST

शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित मलिक मेडिकल पर सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण व गुरुग्राम से जिला ड्रग कंट्रोलर मुकेश की टीम ने छापेमारी करते हुए रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान जो भी खामियां मिली उसको लेकर फर्म को नोटिस देने की बात कही जा रही है। विभाग द्वारा चार मलिक मेडिकल, वेद फार्मासिस्ट, रिहान मेडिकल स्टोर व मुकेश पर चेकिंग की गई है। सीनियर ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस के सहयोग से नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है जिसके तहत टोहाना में मलिक मेडिकल सहित चार दुकानों पर चेकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि मलिक मेडिकल पर दवाइयां खरीदने व बेचने का रिकॉर्ड नहीं मिला है साथ ही जो पीछे की तरफ दुकान में दरवाजा लगाया गया है उसमें भी खामियां पाई गई है, इसको लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें