फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को छात्र संगठन करेंगे विरोध प्रदर्शन

फतेहाबाद। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलनरत युवाओं के समर्थन में छात्र संगठन 22 जुलाई को शहर के लालबत्ती चौक पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला पदाधिकारी एडवोकेट शाहनवाज ने बताया कि काॅकरोज जनता पार्टी की ओर से नीट पेपर लीक होने के मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक भूख हड़ताल की जा रही थी। सोमवार को काॅकरोज जनता पार्टी की ओर से एक संसद मार्च करने का निर्णय लिया गया था। जो शांतिपूर्वक चल रहा था। इन युवाओं को रोकने के लिए हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की ओर से इन युवाओं की सुरक्षा करना काम था लेकिन पुलिस की ओर से युवाओं पर लाठियां बरसाई गई, जो गलत है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले युवाओं पर पुलिस बल का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें