नागरिक अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए निरीक्षण को लेकर राज्यस्तरीय चार सदस्य टीम पहुंची। टीम के चार सदस्यों ने नागरिक अस्पताल में अलग-अलग जगहों का निरीक्षण किया। टीम ने सफाई व्यवस्था जांचने से लेकर मरीजों का फीडबैक लिया। सफाई व्यवस्था को भी टीम ने जांचा। टीम की इस कार्रवाई के दौरान अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में तिमारदारों की एंट्री बंद रही। यहां तक डॉक्टर से लेकर कर्मचारी ड्रेस कोड में नजर आए।