फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, सरकार ले संज्ञान: राजेन्द्र ठकराल

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल शाखा टोहाना के प्रधान एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन राजेन्द्र ठकराल ने सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि समाधान न निकला तो टोहाना, फतेहाबाद, जाखल, रतिया समेत पूरे हरियाणा के शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो जाएंगे। ठकराल ने कहा कि प्रदेश में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को है। दुकानों के बाहर गंदगी से ग्राहक आने से कतरा रहे हैं, व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेताया कि बारिश की संभावना के बीच समय रहते सफाई न हुई तो महामारी फैल सकती है। मच्छरों से डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है, लेकिन सरकार-प्रशासन मौन है। ठकराल ने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत कर हड़ताल खत्म कराना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो जनता का आक्रोश बढ़ेगा। सरकार इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेकर शहरों को महामारी से बचाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें