शहर में बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे बजाने वाले लोगों के वाहनों से उतारे गए साइलेंसरों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सोमवार को रोड रोलर चला कर नष्ट कर दिया गया। यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अजमेर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि करीबन 25 मोटरसाइकिलों के साइलेंसरों को रोड रोलर की मदद से नष्ट किया गया है, ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा लगातार शहर में बुलेट मोटरसाइकिलो के पटाखे बजाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत साइलेंसर उतारने के बाद उनका चालान भी किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार शहर के मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी कर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है।