फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: धूमधाम से निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

फतेहाबाद। इस्कॉन के तत्वावधान में शनिवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सुसज्जित दिव्य रथ पर विराजमान भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रथयात्रा शहर के हिसार-सिरसा रोड, थाना रोड, जवाहर चौक होते हुए वापस दुर्गा मंदिर में पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने रथ की पवित्र रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य माना तथा पूरे मार्ग में "हरे कृष्ण, हरे राम" महामंत्र का संकीर्तन, नृत्य और भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण बना दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान जगन्नाथ के प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि रथयात्रा भगवान की करुणा, प्रेम और समरसता का संदेश देती है तथा समाज को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें