फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने बंद की दुकानें, बोले- सीएम से करेंगे मुलाकात

नगर परिषद की अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदार खुद ही शेड उतारने में जुटे हुए हैं तो कई जगहों पर विरोध शुरू हो गया है। वीरवार दोपहर को पालिका बाजार के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके विरोध किया। इसके बाद मोबाइल मार्केट के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी और विरोध जताया। दुकानदारों ने कहा कि बिना नोटिस कार्रवाई की जा रही है और धूप से बचने के लिए दुकानदारों ने शेड लगाए हैं जिन्हें तोड़ा जा रहा है। पालिका मार्केट में विरोध स्वरूप करीब एक घंटा और मोबाइल मार्केट में 20 मिनट तक दुकानें बंद रहीं। दुकानदार रामकिशन, अनिल कुमार, नंद कुमार ने कहा कि बेवजह से तंग किया जा रहा है। सफाई को लेकर दुकानदार पूरा सहयोग कर रहे हैं। नगर परिषद ये तय कर दे कि कितनी सीमा तक सामान रख सकते हैं या फिर शेड लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा इसको लेकर वे सीएम सैनी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें