फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पैदल गश्त पर निकले एसपी, ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन मंगलवार को शहर में पैदल गश्त पर निकले और डीएसपी व शहर थाना प्रभारी से इलाके का ब्यौरा लिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन जवाहर चौक से पैदल चलते हुए थाना रोड होकर शहर की बस स्टैंड चौकी में पहुंचे। रास्ते में उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी थाना प्रभारी से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक के आने की सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी पहले ही बाजारों में तैनात कर दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दौरे को लेकर यातायात में भी सुधार नजर आया। पुलिस अधीक्षक के दौरे के चलते शहर की सड़कें खुली नजर आईं। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि दिन के साथ-साथ वह रात को भी कई पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। शहर के मुख्य रास्तों पर रात के समय पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। शहर में सीसीटीवी लगाने को लेकर भी विचार विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें