फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एसडीएम ने गैस एजेंसियों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को राम भारत गैस और इण्डेन गैस एजेंसियों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने राम भारत गैस और इण्डेन गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। आवश्यकता होने पर सामान्य प्रक्रिया के तहत गैस बुकिंग कराएं। प्रशासन व गठित टीमों द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलती रहे। वहीं, निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी में एसडीएम ने गैस उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तो उपभोक्ताओं ने एसडीएम को बताया कुछ उपभोक्ताओं ने 4- 5 दिन पहले बुकिंग होने व कुछ गैस उपभोक्ताओं गैस डिलीवर का मैसेज आने के बावजूद भी सिलिंडर न मिलने की बात कही जिस पर एसडीम ने गैस एजेंसी संचालकों से जवाब तलबी की लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के चलते एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि उन्हें सुबह शाम पूरे दिन का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया जाए और अगर लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रावई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें