फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गांव कन्हड़ी के ग्रामीणों ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 02:34 PM IST

गांव कन्हड़ी के ग्रामीणों ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। गांव में राहत सामग्री भेजने से पहले ग्रामीणों ने गांव की सार्वजनिक चौपाल में एक बैठक आयोजित कर इस फैसले पर अपनी सहमति जताई। ग्रामीण भगत सिंह नंबरदार व सोमवीर कन्हड़ी ने बताया कि गांव कन्हड़ी के ग्रामीणों ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने का फैसला लिया है। गांव की तरफ से दो ट्रैक्टर ट्रॉली भेजकर में यह राहत सामग्री भेजी जायेगी। इस राहत सामग्री में गांव के छत्तीस बिरादरी के लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में भगत सिंह नंबरदार, सोमबीर कन्हडी, पाला राम ,कुलवंत सिंह, सेरा, विकी, राहुल, रामहेर सिंह ,मनदीप ,रोहताश मेंबर ,ताशी,कपूर सिंग मेम्बर,संजू, गोलू, गुरदीप उर्फ मगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें