फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी द साबरमती रिपोर्ट

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओ के साथ रतिया रोड स्थित रिट्ज सिनेमा में जाकर द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को देखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय श्री राम का जयघोष भी किया। फिल्म देखने के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि साबरमती फिल्म समाज को सच्चाई से अवगत कराने वाली महत्वपूर्ण कृति है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए। इसमें 2002 में गोधरा कांड के दौरान साबरमती एक्सप्रेस में कारसेवकों को जिंदा जलाने की घटना का वास्तविक चित्रण किया गया है। किस प्रकार उस समय की सरकारों ने इस वीभत्स घटना को मात्र एक दुर्घटना बताने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी और इतिहास को सही रूप में प्रस्तुत करेगी। भाजपा सदस्यता अभियान का सिरसा जिले का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर बराला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से सिरसा जिले से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का कार्य किया जाएगा ताकि पार्टी को अधिक मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें