फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अशोक नगर इलाके में सीवर जाम की समस्या का नहीं हुआ समाधान, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा पार्षद

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 12:57 PM IST

शहर के माजरा रोड अशोक नगर इलाके में पिछले 1 वर्ष से बनी हुई सीवरेज जाम की समस्या को लेकर सोमवार को वॉर्ड के पार्षद सुभाष नायक जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सुभाष नायक के द्वारा यह धरना अनिश्चितकालीन के लिए शुरू किया गया है। सुभाष नायक का कहना है कि इसे आमरण अनशन कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। जब तक उनके वॉर्ड में सीवरेज जाम की समस्या का समाधान नहीं होगा वह इस धरने से खड़े नहीं होंगे। उनका धरना दिन और रात यहां पर जारी रहेगा। सुभाष नायक का साथ देने के लिए पार्षद प्रतिनिधि हंसराज योगी, पार्षद मोहनलाल नारंग व अन्य पार्षद भी जन स्वास्थ्य विभाग में पहुंचे व धरने पर बैठे। पार्षद का साथ देने के लिए अशोकनगर इलाके के लोग भी धरने पर बैठे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें