फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एक परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे 12 पुलिसकर्मी, छत से भी रखेंगे निगरानी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 10:56 AM IST

जिले में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी-2025) परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 12 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। केंद्र की छतों से भी पुलिसकर्मी संदिग्ध पर निगरानी रखेंगे। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सुरक्षा योजना तैयार करवाई है। हिसार से आने वाले करीब 40 हजार अभ्यार्थियों को पुलिस लाइन और नए बस स्टैंड पर उतारा जाएगा। यहां से शटल बस सर्विस अभ्यार्थियों को केंद्र तक छोड़ेंगी। जिले से करीब 50 हजार अभ्यार्थी सिरसा और जींद में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। एसपी जैन ने बताया कि फतेहाबाद शहर और भट्टू में कुल 31 लोकेशन पर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहेंगे। हर एक सेंटर पर 12 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें दो डीएसपी, 7 निरीक्षक, 55 उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक, 240 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 54 यातायात पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा फतेहाबाद व भट्टू क्षेत्र में 65 वाहनों के साथ लगभग 160 पुलिसकर्मी गश्त पर रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें