फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सुबह 10 बजे बिजली गुल, मरीज परेशान, नवजात की जान पर आफत, मोबाइल टॉर्च में ओपीडी

संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह दस बजे से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से नवजात शिशुओं की जान पर भी आफत आ गई। ओपीडी में डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों को देखना पड़ रहा है। शहर में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। इस वजह से पूरे शहर के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में भी बिजली नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हाल ही में एक नया जनरेटर अस्पताल में लाया गया था। जनरेटर में डीजल भी भर दिया गया था। हालांकि, इसे अभी तक बिजली पैनल से जोड़ा नहीं जा सका है। इस तकनीकी खामी के कारण जनरेटर होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया। कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें