दुकान में चोरी की नियत से घुसने वाला आरोपी काबू : थाना शहर पुलिस की कार्रवाई संवाद न्यूज एजेंसी। थाना शहर पुलिस ने चोरी की नियत से दुकान में घुसने के मामले में एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान भूना रोड निवासी सचिन के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता नरेश जैन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी “खुशदिल सैनेटरी स्टोर” नामक दुकान रेलवे रोड, टोहाना पर स्थित है। दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान से कुछ दूरी पर स्थित अपने गोदाम से सामान लेने गया था और दुकान का शटर खुला हुआ था। करीब 10 मिनट बाद वापस लौटने पर उसने देखा कि एक युवक दुकान के अंदर घुसा हुआ था और गल्ले में हाथ डाल रहा था। शिकायतकर्ता ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया तथा आसपास के दुकानदारों की सहायता से पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शिकायत के आधार पर थाना शहर में धारा 305, 331(3) व 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।