शहर वासियों व आसपास के गांवों के लोगो द्वारा जाखल गांव की तरफ रोड़ जाम कर दिया है। बता दे कि रेलवे की ओर से इस मार्ग को बंद कर रेलवे लाइन के ऊपरी हिस्से का काम शुरू किया जाना था। जिसे लेकर रेलवे की ओर से इस मार्ग को बंद करने का प्रयास किया गया परन्तु आमजन द्वारा रोष जताते हुए इस मार्ग को बंद नही होने दिया गया। हालांकि रेलवे की ओर से जेसीबी से सड़क को उखाड़ने का भी काम शुरू किया गया था परन्तु लोगो ने विरोध कर इसका काम बंद करवा दिया। बता दे की रेलवे की और से जाखल जक्शन से होकर गुजरने वाली माल गाडियों के डबल ट्रेकर को लेकर रेलवे की और से यह कदम उठाया जाना था। धरने पर बैठे लोगो ने कहा कि कोई भी अधिकारी आकर यह लोगो को पहले आने जाने के लिए रोड़ की सुविधा दे उसके बाद ही इसका काम शुरू करने दिया जाएगा। इस धरने में किसान यूनियन एकता उग्रहा, पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, ट्रक यूनियन जाखल, राइस मिल एसोसिएशन के साथ साथ भारी संख्या में लोग धरने में उपस्थित रहे। लोगों का रोष था कि उन्हें आने जाने के लिए कोई रास्ता नही बचेगा। जिससे उन्हें जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।वही लोगों के रोष को बढ़ता देख जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार मोके पर पहुचे ओर उन्होंने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो को अश्वशन दिया कि उपमंडल अधिकारी टोहाना से बात हुई है कि जब तक जाखल शहर को कोई अस्थाई रस्ता नही मिलता तब तक के लिए इस मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा। जिसके बाद धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो ने सहमति जताई और धरना उठा दिया गया। इस धरने में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। रेलवे के अनुसार माल गाड़ियों के डबल ट्रेक की गाडिया चलाई जानी है, जिसे लेकर पुल की ऊंचाई कम होने के कारण गाड़ियों का निकलना बहुत मुश्किल है जिसके चलते रेलवे की और से माल गाडियों को निकालने को लेकर रेलवे की और से ओवरब्रिज को उच्चा किया जाना है।